फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The presentation of Kathak dance workshop mesmerized everyone

Panipat News: कथक नृत्य कार्यशाला में प्रस्तुति से मोहा मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The presentation of Kathak dance workshop mesmerized everyone
पानीपत। आईबी पीजी महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति व श्री शीतल दास जैन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कथक नृत्य कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। यह 17 फरवरी को शुरू हुई थी। कार्यशाला को-ऑर्डिनेटर डॉ. नेहा पुनिया ने अपनी पुस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मालिक और मुख्यातिथि श्री शीतल दास जैन फाउंडेशन के ट्रस्टी ऋतु जैन व कपिल जैन ने किया। उन्होंने कार्यशाला का उद्देश्य बताया और कहा कि कथक नृत्य सीखने की अनेक लाभ हैं।
विज्ञापन

यह नृत्य शारीरिक, मानसिक और भावात्मक रूप से लाभदायक है। यह न केवल एक मनोरंजक गतिविधि है बल्कि एक स्वस्थ जीवन शैली का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके अभ्यास से मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। कथक नृत्यशाला के प्रायोजक कपिल जैन ने बताया कि अभिव्यक्ति व सौंदर्य हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हिस्सा है। बच्चे जब तक इस नृत्य कला में पारंगत नहीं होते, तब तक सीखना जारी रख सकते हैं। उनकी संस्था हर समय गरीब बच्चों की मदद के सहयोग से महाविद्यालय में सिलाई वर्कशॉप भी चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेविका ऋतु जैन ने बताया कि कथक एक शास्त्रीय भारतीय नृत्य शैली है जो लयबद्ध पैरों की हरकतों, चेहरे के भावों और सुंदर हरकतों के माध्यम से कहानी कहने के लिए जानी जाती है। कथक नृत्य की एक पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत है जो उसे भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली का दर्जा देती है।


नृत्य प्रशिक्षक राकेश की विशेषज्ञता ने छात्र-छात्राओं को कथक के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत के प्रति नवीन दृष्टिकोण प्रदान किया। सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. सुनीता ढांडा ने सबका आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रो. रेखा शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed