फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The premises resounded with chants of "Ganpati Bappa Morya..."

Panipat News: गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों से गूंजा प्रांगण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The premises resounded with chants of "Ganpati Bappa Morya..."
श्री अवध धाम में कथा में झूमती श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। श्री अवध धाम मंदिर के पावन प्रांगण में गणपति महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने विधिवत गणपति पूजन और महाआरती की। गणपति स्तोत्र और स्तुति के साथ सुबह के धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। मंदिर प्रांगण गणपति बप्पा मोरया और गणपति जी के जयकारों से गूंज उठा।
प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित राधे-राधे महाराज के सानिध्य में गणपति आह्वान, नवग्रह पूजन और मंगल कलश पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गणपति की महाआरती की।
विज्ञापन

श्री अवध धाम मंदिर के संस्थापक दाऊजी महाराज ने कहा कि किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले गणपति की आराधना करनी चाहिए। वे विघ्नहर्ता और मंगल के देवता हैं। उनकी उपासना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि गणपति कलियुग में शीघ्र फल प्रदान करने वाले देव हैं। वे बुद्धि और विवेक के स्वामी हैं। उन्होंने कहा कि गणपति की उपासना से जीवन में सकारात्मकता और विवेक का संचार होता है। इस मौके पर दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा, इंदु माटा, विशाल वर्मा, प्रीतम गुर्जर, सतीश गुप्ता, कपिल गुप्ता, डॉ. रमेश चुग, रमेश खन्ना, कर्ण कंसल, नंद किशोर छावड़ा, सुरेंद्र ढींगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत। भगत सिंह मार्केट स्थित सुमन हिजड़ा भवन (किन्नर भवन) में चल रहे द्वितीय गणपति महामहोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक साहिल सांवरिया ने गणपति के भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। साहिल सांवरिया ने ‘देवा श्री गणेशा देवा...’, ‘गौरी के ललना की जय-जयकार...’ और ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया...’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या के बाद रात नौ बजे भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद

श्री अवध धाम में कथा में झूमती श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर

श्री अवध धाम में कथा में झूमती श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed