फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The police de-addiction team went door-to-door in three villages to raise awareness against drug abuse.

Panipat News: पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने तीन गांवों में डोर-टू-डोर जागर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sun, 04 Jan 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
The police de-addiction team went door-to-door in three villages to raise awareness against drug abuse.
ग्रामीणों को जानकारी देते पुलिस अ​धिकारी। स्रोत : पीआरओ - फोटो : samvad
समालखा। जिला पुलिस ने नशा मुक्त गांव के विशेष जागरूकता अभियान के दौरान शनिवार को राक्सेड़ा, बुढ़नपुर व सिंबलगढ़ गांव में पहुंची। टीम ने गांव में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस टीम ने नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। युवा देश का भविष्य है। युवा पढ़ाई के साथ खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाए। नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहें। उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या नशा बेचने व करने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे से शरीर का नुकसान होने के अतिरिक्त रुपयों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। ताकि नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को जानकारी देते पुलिस अधिकारी। स्रोत : पीआरओ

ग्रामीणों को जानकारी देते पुलिस अधिकारी। स्रोत : पीआरओ- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed