फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The plan to kill gangster Gogi was made in Panipat, was executed in Rohini court

खुलासा: पानीपत में बना था गैंगेस्टर गोगी की हत्या का प्लान, रोहिणी कोर्ट में दिया था अंजाम

Sat, 29 Jan 2022 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आशू गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
आशू गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jan 2022 01:27 AM IST
सार

हथियार पंजाब से मंगाए गए थे, जो पानीपत बस स्टैंड पर हत्यारोपियों के हवाले किए थे।दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट के मामले में 50 हजार के इनामी कुख्यात गैंगेस्टर राकेश ताजपुरिया को गिरफ्तार करने के बाद उक्त खुलासा किया है।

विज्ञापन
The plan to kill gangster Gogi was made in Panipat, was executed in Rohini court
आरोपी राकेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगेस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या का मास्टर प्लान पानीपत में तैयार हुआ था। दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट के मामले में 50 हजार के इनामी कुख्यात गैंगेस्टर राकेश ताजपुरिया को गिरफ्तार करने के बाद उक्त खुलासा किया है।

विज्ञापन


मामले में आरोपी ताजपुरिया को रिमांड पर लेकर शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम पानीपत बस स्टैंड पहुंची, जहां गोगी की हत्या को अंजाम देने के लिए हथियार बांटे गए थे। हालांकि इस संबंध में दिल्ली क्राइम ब्रांच की ओर से पानीपत पुलिस को जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में गैंगेस्टर राकेश ताजपुरिया ने बताया कि कुख्यात गैंगेस्टर टिल्लू और गैंगेस्टर गोगी एक दूसरे के विरोधी हैं। टिल्लू जेल में बंद था, जिस वजह से वह गोगी की हत्या नहीं कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण टिल्लू ने ताजपुरिया को गोगी की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके लिए पानीपत में योजना तैयार करने के बाद पंजाब जेल में बंद गुरुग्राम के एक बड़े गैंगेस्टर के जरिए पंजाब से पानीपत हथियार पहुंचाए गए, जिनमें एक रिवाल्वर और एक पिस्टल थी।

पानीपत बस स्टैंड पर एटीएम बूथ के पास खड़े होकर उसने जयदीप जग्गा और राहुल को हथियार दिए थे। जिसके बाद दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गोगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जबकि हत्या करने वाले जयदीप जग्गा और राहुल को भी पुलिस ने वहीं ढेर कर दिया था। साथ हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए थे।

पुलिस ने गहनता से पूछताछ करने के लिए राकेश को दो दिन की रिमांड पर लिया है। इसके बाद दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को दो गाड़ियों में गैंगेस्टर राकेश को लेकर पानीपत पहुंची और निशानदेही कराई।

पानीपत कोर्ट में ही 13 सितंबर को गोगी की हत्या का था प्लान

गैंगेस्टर राकेश से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि गैंगेस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की 13 सितंबर को पानीपत कोर्ट में पेशी थी, जिसकी हत्या के लिए उसने जितेंद्र जग्गा, राहुल केके, नवीन भांजा के साथ मिलकर साजिश रची थी। वह हथियार लेकर कोर्ट परिसर तक पहुंच भी गए थे, लेकिन सुरक्षा ज्यादा होने की वजह से उन्हें प्लान रद्द करना पड़ा और फिर 24 सितंबर को दिल्ली रोहिणी कोर्ट में वारदात को अंजाम दिया गया।

अब दो और के खिलाफ दायर होगी चार्जशीट

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में पांच के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी। इसके अलावा गैंगेस्टर राकेश और नवीन भांजा फरार चल रहे थे। इनको अब गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों गैंगेस्टरों के खिलाफ पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दायर करेगी। वहीं इसके अलावा पंजाब की जेल में बंद एक गैंगेस्टर का भी नाम सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस अभी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है।

दिल्ली पुलिस की टीम के पानीपत आने का मामला मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। - एसपी शशांक कुमार सावन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed