फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The person who told the location of RTA was caught, many secrets were revealed

Panipat News: आरटीए की लोकेशन बताने वाला काबू, खोले कई राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
The person who told the location of RTA was caught, many secrets were revealed
पानीपत। आरटीए द्वारा की जाने वाले कार्रवाई से पहले उनकी लोकेशन बताने वाले एक आरोपी को विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम ने पकड़ लिया है। जिसके बाद आरोपी ने कई खुलासे भी किए हैं। जिसके बाद विभाग अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ आठ मरला पुलिस को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को गुप्तचर इकाई की सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल के उप निरीक्षक राज सिंह, और आरटीए के एमवीओ राजेश मलिक समेत गुप्तचर इकाई के अधिकारी संयुक्त टीम बनाकर वाहनों की जांच के लिए निकले। जब पूरी टीम गाड़ी में सवार होकर बाहर निकली तो एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर युवक टीम की गाड़ियों का पीछा करने लगा। टीम में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा शक होने पर इस युवक को एनएफएल नाका के पास पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम विक्रम पुत्र राजेंद्र जोगी निवासी गांव कालखा बताया। आरोपी ने बताया कि वह विनोद जोगी निवासी छोटूराम चौक और उसका साथी देवेंद्र जो बबैल चौक पर रेत, बजरी का काम करते हैं। वे अपने रेत, बजरी के ओवरलोड डंपर चलाते हैं। वे अपनी गाडि़यों को निकालने के लिए आरटीए विभाग की गाडि़यों की लोकेशन लेते हैं। इस काम के लिए उसे 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाता है। वह आरटीए की गाडि़यों का पीछा करके उनकी लोकेशन विनोद जोगी को बताता है।
विज्ञापन

विक्रम ने बताया कि उसके इलावा सलिंद्र पुत्र जगदीश फोर निवासी गांव धनसौली और आरटीए विभाग की गाडि़यों की लोकेशन व्हाट्स ग्रुप और मोबाइल काल के माध्यम से ट्रांसपोर्टर व अन्य ओवरलोड वाहन चलाने वालों को देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में आरटीए के एमवीओ राजेश मलिक ने एक लिखित शिकायत आठ मरला पुलिस चौकी को भी दी है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed