फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The only brother injured in the accident died on the sixth day

Panipat News: दुर्घटना में घायल इकलौते भाई की छठे दिन मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
The only brother injured in the accident died on the sixth day
समालखा। उत्सव गार्डन के सामने सड़क दुर्घटना में घायल उत्तर प्रदेश के शाहरपुर वासी एक युवक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान छठे दिन मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

जमशेद निवासी लखनौती शाहरपुर उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके पास चार बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का व तीन लड़की हैं। उसका लड़का शाकिब 30 मई को अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी मौसी सितारा के पास खरखौदा जिला सोनीपत जा रहा था। जब वह दोपहर करीब 1:30 बजे समालखा उत्सव गार्डन के सामने पहुचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसके लड़के की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उसके लड़के के सिर व मुंह व आंख पर काफी चोटें लगी। राहगीरोंं ने मौका से उठाकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल समालखा में दाखिल करा दिया। पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान वीरवार को शाकिब की मौत हो गई। उसके लड़के की मौत सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण हुई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed