फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The old man crossing the road was hit by a speeding car, died on the spot

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The old man crossing the road was hit by a speeding car, died on the spot
पानीपत। गांव बड़ौली अड्डे के सामने जीटी रोड पार कर रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके पर पंजाब नंबर की गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग की शनाख्त कर उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। उधर, शव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव शिमला मौलाना निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके पिता लख्मीचंद (86) शनिवार सुबह घर से करीब 10 बजे गांव बड़ौली में परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए साइकिल पर सवार होकर निकले थे। जब वह सुबह करीब 11 बजे प्रेम अस्पताल के सामने बड़ौली अड्डे के पास पहुंचे तो सड़क पार करते समय दिल्ली की तरफ आ रही एक पंजाब नंबर की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर गलते ही वह सड़क पर जा गिरे। गाड़ी कुछ दूरी पर जाकर रुकी। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग के पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं आरोपी कार चालक भी मौके से फरार हो चुका था।
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, परिजनों के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed