{"_id":"6872d1f6daa5e8880102b1af","slug":"the-old-bridge-is-closed-and-the-devotees-of-lord-shiva-will-travel-via-the-new-one-panipat-news-c-244-1-pnp1006-140183-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुराना पुल बंद नए से होगा शिवभक्तों का आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुराना पुल बंद नए से होगा शिवभक्तों का आवागमन
विज्ञापन
पानीपत। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सनौली यमुना नदी पर बने पुराने पुल की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने उसे बंद करा दिया है। मौके पर पुल के दोनों किनारों पर मिटटी, बांस से बैरिकेडिंग करा दी गई है। कांवडियों की सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया है। अब शिवभक्तों का नए पुल से ही आवागमन होगा। दशकों पहले यूपी-हरियाणा सीमा पर यमुना नदी पर बनाया गया पुराना पुल इन दिनों जर्जर हालत में है। कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा और राजस्थान के हजारों शिवभक्त का पुल से आवागमन होता है। इसलिए प्रशासन ने जर्जर पुल पर आवागमन प्रतिबंधित करा दिया है।
सनौली यमुना बार्डर से यूपी पुलिस ने भारी वाहनों को रोका
सनौली यमुना बार्डर पार कर यूपी किनारे पर जाने वाले सभी भारी वाहनों में देर शाम से यूपी पुलिस-प्रशासन ने रोक लगा दी गई हैं। हरियाणा से यूपी बार्डर की ओर हरिद्वार जाने वाले सभी भारी वाहनों को यमुना बार्डर के यूपी किनारे पर पुलिस ने रोककर वापस हरियाणा की ओर भेजा जा रहा हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान करने वाले शिवभक्त बॉर्डर पर पड़ने वाली सनौली यमुना नदी में स्नान करते हैं। इसी के दृष्टिगत यमुना घाट पर यूपी पीएसी जल पुलिस टीम इंजन बोट मशीन सहित तैनात की गई हैं। वही प्राइवेट हरियाणा-यूपी के गोताखोर साजिद, दिलशाद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मासूम, जाहिद, नौशाद, साजिद, मो. अफजाल, उस्मान, अदरीश व जुल्फकार ने डेरा डाल लिया है। वह 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। उन्हें मोटरबोट भी मुहैया कराई गई है। दूसरी ओर सरकारी जल पुलिस यूपी के गोताखोर पुलिस टीम को भी बुलाया गया है। यमुना नदी किनारे टेंट लगा कर डेरा डाल लिया हैं।
प्रशासन की ओर से यमुना ब्रिज पर बनाए गए वॉच टावरों पर पुलिस कर्मी तैनात नजर आएं। इन वॉच टावरों के माध्यम से ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में वन-वे व्यवस्था रहेगी। इसी को लेकर नगर में मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के अधिकतर कटों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है।