फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The officer who came to change the property ID could not get the possession free

प्रॉपर्टी आईडी बदलने पहुंचे अधिकारी पर नहीं करवा पाए कब्जा मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The officer who came to change the property ID could not get the possession free
पानीपत। वार्ड नंबर-18 के आठ मरला क्षेत्र में सावन भादो पार्क से लगती निगम की जमीन की प्रॉपर्टी आईडी को बदलने के लिए निगम अधिकारी मौके पर तो पहुंचे लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से जमीन कब्जामुक्त नहीं करवा पाए। निगम अधिकारियों ने वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों से संबंधित प्रॉपर्टी की डिटेल मांगी। इस पर पार्षद बलराम मकौल ने पूरा प्रकरण बताया। इसके बाद भी अधिकारी केवल प्रॉपर्टी आईडी बदलवाने की बात कहकर चले गए। पार्षद ने कहा कि इस मामले की कई बार शिकायत मेयर, विधायक और निगम अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब वे इस मुद्दे को नगर निगम सदन की बैठक में रखकर अधिकारियों और सदन प्रतिनिधियों से सवाल करेंगे।
विज्ञापन

पार्षद बलराम मकौल ने बताया कि निगम की इस जमीन पर किसी और विभाग के अधिकारी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। यहां पर एक डिस्पेंसरी का निर्माण स्वीकृत है, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा। यहां तक की निगम अधिकारियों ने निगम की ही सरकारी जमीन की प्रॉपर्टी आईडी किसी बाहरी व्यक्ति के नाम बना दी, जोकि प्राथमिक दृष्टि से गोलमाल लग रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी कर चुके हैं विरोध
वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों यहां एक डिस्पेंसरी बनवाना चाहते हैं, उनके पास इसकी अनुमति भी है लेकिन इस जमीन पर बने भवन में पब्लिक हेल्थ विभाग के एक अधिकारी रहते हैं। जो इसे खाली करने के लिए तैयार नहीं है। इसकी शिकायत वार्ड के लोग और स्वयं पार्षद तक कई बार निगम अधिकारियों और नेताओं को दे चुके हैं। इसके बाद विधायक से आयुक्त तक मौके का मुआयना कर चुुके हैं लेकिन अपनी ही जमीन पर अवैध रूप से होते इस कब्जे पर खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने निगम के इस कारनामे को मिलीभगत का नाम देते हुए कहा कि निगम सरकारी जमीन को किसी और को बेचने की तैयारी कर रहा है। जिसके चलते कॉलोनी के लोग विरोध प्रदर्शन तक कर चुके हैं।

अब सदन में उठाएंगे आवाज- मकौल
इस मामले की शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन सब इसे अनसुना कर रहे हैं। अब इस मामले को निगम सदन की बैठक में उठाया जाएगा। वहीं, नगर निगम के अधिकारी, मेयर, विधायक और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी होंगे।
बलराम मकौल, पार्षद, वार्ड नंबर 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed