{"_id":"6ada38f4f63c078ff30f4959","slug":"the-municipal-corporation-removed-20-encroachments-during-a-three-hour-drive-on-gohana-road-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166459-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम ने गोहाना रोड पर तीन घंटे चलाए अभियान में 20 अतिक्रमण हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम ने गोहाना रोड पर तीन घंटे चलाए अभियान में 20 अतिक्रमण हटाए
विज्ञापन
गोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाते निगम अधिकारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने वीरवार को गोहाना रोड पर करीब तीन किलोमीटर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों व फैक्टरी के बाहर टीन लगाकर 20 अस्थायी कब्जों को हटाया गया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया। पुलिसबल की मौजूदगी में पीछे हट गए।
नगर निगम के एमई दीपक राणा की अगुवाई में बीआई राजेश व रिंकू और कृष्णपुरा चौकी पुलिस को साथ लिया। टीम ने वीरवार को दोपहर बाद दो बजे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम ने गोहाना रोड पर शुगर मिल के नजदीक से कार्रवाई शुरू की और दिल्ली पैरलल नहर तक पहुंचे। इस दौरान फैक्टरी के बाहर और अन्य स्थानों पर सरकारी जमीन पर लोहे के टीन शेड डाल रखे थे। कई ने इनको दुकान का रूप दिया गया था। निगम की टीम ने करीब 20 कब्जों का हटाया गया। एमई दीपक राणा ने बताया कि निगम अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा।
53