फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The mortuary will be handed over to the health department by the end of May.

Panipat News: मई के अंत तक स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर होगा शवगृह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
The mortuary will be handed over to the health department by the end of May.
समालखा। समालखा अस्पताल में पोस्टमार्टम सेवाएं अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। शवगृह की खामियों के कारण इस सेवा को शुरू करने में देरी हो रही है। पीडब्ल्यूडी पिछले छह माह से शवगृह की मरम्मत कर रहा है। पांच बार इसको स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने का प्रयास किया जा चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग खामियों को दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिख देता है। अब शवगृह का काम लगभग पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग मई के अंत तक स्वास्थ्य विभाग को शवगृह का भवन हैंडओवर कर देगा। जून के पहले सप्ताह से यहां पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू होने की संभावना हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि समालखा सामान्य अस्पताल में 77 लाख रुपये शवगृह बनाया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि शवगृह के भवन में कई खामियां थी। इसलिए इसको अब तक टेकओवर नहीं किया गया है। इसकी मरम्मत का काम चल रहा था। अब इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द इसको पीडब्लयूडी हैंडओवर करेगा। जून में यहां पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू करने का प्रयास करेंगे। समालखा और बापौली के मृतकों का समालखा अस्पताल पर पोस्टमार्टम होगा। इससे वहां के लोगों का समय भी बचेगा और नागरिक अस्पताल पर काम का भार भी कम होगा। इसके लिए एक डॉक्टर की यहां स्थाई पोस्टमार्टम ड्यूटी रहेगी। वहां के लोगों को शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में नहीं आना पड़ेगा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। समालखा अस्पताल में जल्द पोस्टमार्टम सेवाएं शुरू करने का प्रयास है।
विज्ञापन





बॉक्स
अल्ट्रासाउंड सेवा भी शुरू करने का प्रयास

समालखा अस्पताल में जून में ही अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने का प्रयास है। सांसद निधि फंड से अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी जानी है। इसके बाद गायनोकॉलोजिस्ट को अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग दी जाएगी। समालखा और बापौली क्षेत्र की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए पानीपत नहीं आना पड़ेगा। समालखा अस्पताल में एक्स रे, बाल रोग ओपीडी, सिजेरियन डिलीवरी,शुगर, ह्दय, बुखार, खांसी व जुकाम संबंधी ओपीडी शुरू हो चुकी है। इससे वहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed