फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The MLA reached the property tax branch, angry with the shortcomings

संपत्ति कर शाखा पहुंचे विधायक, कमियों से नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
The MLA reached the property tax branch, angry with the shortcomings
पानीपत। पालिका बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैक के ऊपर नगर निमग कार्यालय में विधायक प्रमोद विज छापेम? - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम की संपत्ति कर शाखा में लगातार अनियमितताओं की मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को शहरी विधायक प्रमोद विज ने ब्रांच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कांउटर पर रिसीव हुई फाइल को चेक किया तो कई गुम मिलीं। इसके बाद उन्होंने ब्रांच अधिकारियों व डीएमसी को तलब किया और इसका जवाब मांगा। विधायक ने प्रॉपर्टी आईडी की सिर्फ दो से तीन दिन की ही फाइलें चेक की, जिनमें से करीब 30 फाइल गुम मिली हैं। वहीं, निगम ने पिछले एक सप्ताह में आई 36 एनडीसी की फाइलों को पास कर एनडीसी जारी कर दी। जबकि कई कई महीने से पुरानी एनडीसी के आवेदनकर्ता अब तक निगम कार्यालय में चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन

शहरी विधायक प्रमोद विज के औचक निरीक्षण और फाइलों की तफ्तीश से निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगम कर्मचारी उनके सवालों के जवाब नहीं दे पाए। कई तो अनर्गल बहाने बनाते दिखे। इस पर प्रमोद विज ने माना कि निगम में ये हालात बेहद गंभीर है। इस बारे में वे आयुक्त, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर व निगम जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

छह क्लर्कों के पास हैं चार-चार वार्ड
बता दें कि नगर निगम के 26 वार्ड हैं। संपत्ति कर शाखा में छह क्लर्क हैं। पुरानी वार्डबंदी के 24 वार्ड के हिसाब से प्रत्येक क्लर्क के पास चार-चार वार्ड हैं। ब्रांच में आने वाली हर फाइल की रिसीविंग के लिए एक हाजिरी रजिस्टर भी लगाया है। विधायक ने औचक निरीक्षण में पाया है कि कई फाइलें न तो रिसीविंग काउंटर वाले कर्मचारी के पास हैं और न ही संबंधित वार्ड क्लर्क के पास। ये फाइलें गुम मिलीं, जिनका अधिकारियों व कर्मचारियों के पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विधायक ने कहा कि सभी फाइल के नंबर कंप्यूटर में रजिस्टर होने चाहिए। आवेदनकर्ता को रिसीविंग नंबर भी मिलना चाहिए। जिसने पहले आवेदन किया हो, उसका काम पहले होना चाहिए। सीरियल वाइज सभी फाइल को पास या फेल करने की प्रक्रिया चलनी चाहिए। अगर निगम फाइल पास करे तो भी और फेल करे तो भी, इसकी सूचना आवेदनकर्ता तक मोबाइल, मैसेज या व्हाट्सअप पर देनी चाहिए। कर्मचारियों को ये भी पता होना चाहिए कि अब कौन सी फाइल किसके पास है।
पहले सिस्टम को समझेंगे, फिर करेंगे काम
विधायक ने कहा कि निगम कार्यालय में व्यवस्थाएं बढ़ा रहे हैं। बैठने के लिए कुर्सियां मंगवाई जा रही हैं। पीने के पानी के लिए छत पर न जाना पड़े इसके लिए भी व्यवस्था होगी। शहर के लोग निगम को टैक्स देते हैं, ये हमारे क्लाइंट हैं। इसके लिए एक अलग से बजट पास करवाया जाएगा। ताकि टैक्स भरने वाले लोगों को चाय-पानी तक की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए सबसे पहले सिस्टम को समझा जाएगा। फिर इस पर काम होगा।
उन्होंने कहा कि फाइलों के गुम होने का सिलसिला आज से नहीं बल्कि सालों से चलता आ रहा है। कई बार ये मुद्दों हाउस की मीटिंग में भी गूंज चुका है। पार्षदों ने भी कई बार इसकी शिकायत विधायक से की है। निगम कर्मचारी मनमाने तरीके से इन्हें पास या फेल करते हैं। इसके लिए कोई जवाबदेही भी तय नहीं है।
बैठक कर लेंगे फैसला, जल्द होगा सुधार
निगम की ये व्यवस्था गंभीर है। इसके बारे में आयुुक्त, मेयर व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर पूरे मामले पर रणनीति बनाई जाएगी। लोगों को सुविधा देने का भी प्लान बनाया जाएगा। एक सप्ताह में इस व्यवस्था पर सुधार देखने को मिलेगा। -प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।

पुराने सर्वे में दिक्कत
निगम के पुराने सर्वे में दिक्कत थी। इससे निगम कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है। निगम कार्यप्रणाली में जो भी सुधार की गुंजाइश है, वह की जा रही है। लोगों की समस्याओं का समाधान करना निगम की प्राथमिकता है। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। पालिका बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैक के ऊपर नगर निमग कार्यालय में विधायक प्रमोद विज छापेम?

पानीपत। पालिका बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैक के ऊपर नगर निमग कार्यालय में विधायक प्रमोद विज छापेम?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed