{"_id":"6414d91815b6a0a2b30d5baa","slug":"the-mla-raised-the-issue-of-service-road-in-the-assembly-panipat-news-c-18-1-63151-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विधायक ने सर्विस रोड का मुद्दा विधानसभा में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विधायक ने सर्विस रोड का मुद्दा विधानसभा में उठाया
विज्ञापन
विधायक ने सर्विस रोड का मुद्दा विधानसभा में उठाया
- विधायक धर्म सिंह को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 31 मार्च तक काम पूरा करने का दिया आश्वासन
- लोग बोले ठेकेदार निर्माण करके चला जाएगा और भुगतेंगे शहरवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। पिछले करीब तीन वर्षों से जीटी रोड के सर्विस रोड के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर आमजन द्वारा प्रशासन को शिकायतें करने, प्रदर्शन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अभी विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने शहर से गुजर रहे जीटी रोड और सर्विस रोड की खस्ताहाल को लेकर विधानसभा में आवाज उठाई। विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 का निर्माण तो एनएचएआई के ठेकेदार द्वारा कर दिया गया लेकिन शहर की सर्विस रोड का काम अधर में लटका हुआ है।
विधायक धर्म सिंह छौक्कर के सवाल पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 31 मार्च तक काम पूरा करने का आश्वासन दिया। छौक्कर ने कहा कि वे आगे भी जनता की आवाज विधानसभा में उठाते रहेंगे। जीटी रोड चौड़ीकरण के चलते बदलहाल शहर- जीटी रोड के चौड़ी करण को लेकर एनएचएआई द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर करीब चार वर्ष पहले काम शुरू किया गया था। जीटी रोड का अधिकांश काम पूरा हो चुका है लेकिन शहर के सर्विस रोड की हालत बदहाल है। इसको लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर भी शहर वासियों के साथ आवाज उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। यहां तक कि दिल्ली लेन की तरफ तो करीब दो फीट तक नीचे कर दिया गया। जिससे परेशानी बढ़ गई।