फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The miscreants who were cutting the machine at the ATM booth attacked the police, three people including ASI were injured

Panipat News: एटीएम बूथ पर मशीन काट रहे बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला, एएसआई समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who were cutting the machine at the ATM booth attacked the police, three people including ASI were injured
पानीपत। थाना किला क्षेत्र में कुटानी रोड पर एटीएम बूथ पर मशीन काटने का प्रयास कर रहे चार बदमाश पुलिस पर भारी पड़े। पहले बदमाशों ने एटीएम मशीन से नकदी चोरी करने का प्रयास किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लोहे की बारी और सरिया से हमला कर दिया। जिसमें एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। टीम ने एक बदमाश को दबोच लिया। लेकिन वह भी एएसआई के हाथ पर दांतों से काटकर भाग गया। एएसआई की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

एएसआई नरेंद्र ने थाना किला में शिकायत देकर बताया कि सोमवार की रात को वह टीम के साथ बबैल रोड पर गश्त कर रहे थे। उसी समय कंट्रोल रूम से सूचना मिली की कुटानी रोड पर एसबीआई के एटीएम में छेड़छाड़ की जा रही है। सूचना पर वह तुरंत ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा की चार युवकों ने एटीएम मशीन को उखाड़ रखी है और वह नकदी चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान ईआरवी पर तैनात ईएसआई नरेश भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। जिसके बदमाश बदमाशों ने लोहे की बारी व सरिये से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एएसआई मनोज, होमगार्ड सोलिया ओर एसपीओ मनोज घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया। लेकिन, वह भी एएसआई नरेंद्र के हाथ पर दांतों से काटकर उन्हें घायल कर दिया और वहां से भाग गया। भागते हुए एक एक आरोपी ने अपना नाम प्रिंस बताया। पुलिस ने प्रिंस और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
कुटानी रोड पर एक एटीएम बूथ पर मशीन काटने का प्रयास किया जा रहा था। गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बदमाशाें को पकड़ना चाहा तो उन पर हमला कर भाग गए। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।

श्रीनिवास, प्रभारी, थाना किला पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed