{"_id":"630e78426f2144031319b528","slug":"the-miscreants-demanded-one-crore-extortion-from-the-doctor-panipat-news-knl119535965","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से बदमाशों ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से बदमाशों ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन
ॉ सतपाल सिंह।
- फोटो : Panipat
मतलौडा। सोनीपत के रहने वाले एक बीएएमएस डॉक्टर से बदमाशों ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। जिस समय बदमाशों की कॉल आई, वह पानीपत में अपने अस्पताल में थे। बदमाशों ने धमकी दी है कि नौ सितंबर तक रुपये नहीं तैयार किए तो वह पूरे परिवार को जान से मार देंगे। बदमाशों ने डॉक्टर पर इतना दबाव बनाया कि भारतीय नंबरों के साथ-साथ विदेशी नंबरों से भी कॉल की। डॉक्टर की शिकायत पर मतलौडा पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मतलौडा थाने की पुलिस को दी शिकायत में बीएएमएस चिकित्सक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि वह गांव जुवाहरा तहसील गोहाना जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। पिछले करीब 20 वर्षों से गांव अहर के अड्डे पर अस्पताल चला रहे हैं। 20 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से कॉल और मैसेज आए। उसने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है और एक करोड़ रुपये की मांग भी की। डॉक्टर का कहना है कि इस नंबर से लगातार 36 बार कॉल आई। तंग आकर उन्होंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने छह अलग-अलग भारतीय नंबरों से कॉल की। इन नंबरों पर भी बदमाशों ने ही बातचीत की और एक करोड़ की रंगदारी मांगी। धमकी देते हुए कहा कि एक करोड़ रुपये नौ सितंबर तक चाहिए। रुपये नहीं दिए तो वह पूरे परिवार को जान से मार देंगे। बदमाशों ने कहा कि वह उसके परिवार के बारे में अच्छी तरह जानता है। उसे पता है कि उसके बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं।
उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं
पीड़ित डॉक्टर ने कहा कि वह बदमाशों को नहीं जानते, न ही उनकी किसी से दुश्मनी है। उन्होंने पुलिस को सभी नंबर मुहैया करा दिया है, जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
डॉक्टर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, धमकी भरे नंबर की जांच की जा रही है, जल्द ही वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- ुनील कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी