फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   the miscreant rushed by snatching the mobile and washed the people

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़कर धुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
the miscreant rushed by snatching the mobile and washed the people
इंसार बाजार में सोमवार दोपहर को खरीदारी करने आई महिला के हाथ से मोबाइल बाइक सवार दो बदमाशों ने छीन लिया। वह भागने लगे तो महिला ने शोर मचा दिया। पब्लिक ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। असंध रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि वह इंसार बाजार में खरीदारी करने आई थी। वह कॉस्मेटिक की दुकान के बाहर फोन पर बात करते हुए आ गई। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल पर झपट्टा मार दिया। बदमाश सालारगंज गेट की तरफ भागने लगे। यह देख उसने शोर मचा दिया। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी बाइक पर नंबर तक नहीं था। सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। एसएचओ योगेश कटारिया ने बताया कि महिला ने इस मामले में शिकायत देने से इनकार कर दिया। फिलहाल बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed