{"_id":"6a3853687f0737040c0611c0","slug":"the-message-of-good-health-through-yoga-practice-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159318-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: योगाभ्यास से अच्छे स्वास्थ्य का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: योगाभ्यास से अच्छे स्वास्थ्य का संदेश
Mon, 22 Jun 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
शिवाजी स्टेडियम में योग करते विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। संवाद
- फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत में शहर से लेकर गांवों तक योग का उत्साह देखने को मिला। साधकों ने स्टेडियम, पार्कों, मंडियों और शिक्षण संस्थानों में एक साथ योगाभ्यास कर अच्छे स्वास्थ्य का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संदेश भी लाइव प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम शिवाजी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग तथा योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा रही।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है। यह शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है। योग ने पूरी दुनिया को भारत की प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और जीवन दर्शन से परिचित कराया है। आज विश्व के अधिकांश देश योग को अपनाकर इसके लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। योग हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मेयर कमल सैनी, शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि हरपाल ढांडा, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप कुमार, एस्टेट ऑफिसर प्रतीक हुड्डा, सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राज कपूर, डीईओ राकेश बूरा, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. योगेश, जिला योग विशेषज्ञ नीलिमा राजपाल, कृष्ण आर्य तथा एडवोकेट संदीप जिंदल उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने 18 वर्ष पुराना अनुभव किया साझा
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि करीब 18 वर्ष पूर्व गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन नियमित योग साधना ने उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर लौटने में महत्वपूर्ण सहायता दी। उन्होंने कहा कि आज भी उनका योग के प्रति अटूट विश्वास है और वे इसे स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हैं।

शिवाजी स्टेडियम में योग करते विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। संवाद- फोटो : samvad