{"_id":"6564fcb23e1b7a2bd7003bc5","slug":"the-mercury-dropped-due-to-drizzle-and-11-km-per-hour-wind-panipat-news-c-244-1-pnp1003-9818-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बूंदाबांदी संग 11 किमी प्रतिघंटा की हवा से लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बूंदाबांदी संग 11 किमी प्रतिघंटा की हवा से लुढ़का पारा
विज्ञापन
पानीपत। शहर में छिटपुट बूंदाबांदी और 11 किलोमीटर प्रतिघंटा चली हवा से तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिरकर 21 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक गिरकर 11 पर पहुंच गया। सोमवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। दिनभर बादल छाए रहे। विशेषज्ञाें के अनुसार मंगलवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हवा चलने से सर्दी महसूस हो रही है। हवा की रफ्तार से स्मॉग छंट गया। सोमवार को एक्यूआई 63 अंक गिरकर 229 पर आ गया। हालांकि हवा अब भी ऑरेंज जोन में है। शहर ही हवा अब भी जहरीली है।
सोमवार को हवा में 2.5 की मात्रा 49 अंक कम दर्ज की गई। पीएम-10 की मात्रा 254 दर्ज की गई। पीएम-10 की मात्रा न्यूनतम 155, औसत 172 और अधिकतम 181 दर्ज की गई है। नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा न्यूनतम 28, औसत 30 व अधिकतम 31 दर्ज की गई है। अमोनिया की मात्रा न्यूनतम दो व औसत व अधिकतम तीन दर्ज की गई है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा न्यूनतम 24, औसत 25 व अधिकतम 28 दर्ज की गई। सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा न्यूनतम 12 व अधिकतम 13 दर्ज की गई है। शहर की हवा अब भी काफी प्रदूषित है।
पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे स्मॉग छंटी है। एक्यूआई में भी एकाएक कमी आई है। अगर बूंदाबांदी हुई तो स्मॉग की परत टूटेगी और शहर की हवा साफ होगी। प्रशासन को ग्रैप चार के तहत पर्यावरण पर सख्ती से काम करना चाहिए। फिलहाल हवा में सल्फर व अमोनिया की मात्रा भी कम है। प्रदूषण के कारकों का निरीक्षण होना जरूरी है।