फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The meeting discussed cases registered under the SC/ST Act.

Panipat News: बैठक में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों पर की चर्चा

Tue, 06 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 06 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The meeting discussed cases registered under the SC/ST Act.
सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक लेती डीसी
कैथल। अनुसूचित जातियों व कल्याण संबंधी समिति ने विधायक भगवानदास कबीरपंथी की अगुवाई में सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उनके साथ पहुंचे समिति के पांच सदस्य विधायकों व पूंडरी से स्थानीय संबंधित योजनाओं की धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर गहन समीक्षा की। साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पीड़ितों को सहायता राशि देने सहित दोषियों को सजा दिलवाने बारे चर्चा की। बैठक के बाद समिति सदस्यों ने गांव टीक में बनाई गई महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानीं और उनके समाधान के निर्देश जारी किए। समिति ने जनवरी 2022 से जुलाई 2025 तक के मामलों में मुआवजे के वितरण और सजा की दर की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत जनवरी 2022 से जुलाई 2025 तक के लाभार्थियों का विवरण मांगा गया।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि, जनस्वास्थ्य, बिजली, पंचायत एवं विकास विभाग, मुख्यमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास योजना के तहत 100-50 वर्ग गज के प्लाटों की संख्या, लंबित आवेदन आदि की जानकारी मांगी। साथ ही इन विभागों में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। बजट से लेकर लाभार्थियों की संख्या के बारे में भी आवश्यक जानकारी हासिल की। इसी प्रकार महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत बनी कॉलोनियों में बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और पिछड़े वर्ग कल्याण निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए बजट और लाभार्थियों के विवरण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान कमेटी के चेयरमैन भगवान दास ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में कई कमेटियां गठित की गई हैं, जो अलग-अलग विषयों पर काम करती हैं। इन कमेटियों को मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले। इसी कड़ी में आज अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें कमेटी के सदस्यों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। सभी विभागों के साथ चर्चा की गई और पिछले कई वर्षो की प्रगति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed