फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The maximum temperature rose by two degrees Celsius and the minimum temperature by one degree Celsius.

Panipat News: अधिकतम तापमान दो और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by two degrees Celsius and the minimum temperature by one degree Celsius.
दिनभर आसमान में खिली रही धूप। संवाद
पानीपत। जिले में मंगलवार को सुबह ही धूप निकलने और हवा की रफ्तार कम होने से अधिकतम तापमान दो डिग्री तो न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने कई दिन मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। पिछले सप्ताह शुक्रवार तक सुबह-शाम कोहरा होने से लोग परेशान रहे लेकिन अब सुबह ही धूप निकलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली, वहीं दिन में हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने से तापमान बढ़ा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिली। पूठर निवासी रामकुमार ने बताया कि सरसों और गेहूं की फसल पर बालियों का फुटाव हो रहा है। इस समय फसलों के लिए धूप के साथ ठंड भी आवश्यक है क्योंकि ज्यादा नमी या ज्यादा ठंड से बाली की विकास प्रभावित हो सकता है इसलिए इस समय जितनी ठंड जरूरी है उतनी ही धूप भी जरूरी है। इस समय हवा की तेज रफ्तार से सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है। हवा की तेज रफ्तार से सरसों की फसल पर आ रही बाली झड़ जाएंगी इससे उत्पादन कम होगा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है। धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा और लोगों को ठंड व कोहरे से राहत मिलेगी। सुबह-शाम की हल्की ठंड व दिन में धूप निकलने से गेहूं की फसल के दाने अच्छे से विकसित हो पाएंगे और फसल का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन


आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
बुधवार 24/12
वीरवार 23/11
शुक्रवार 23/11
शनिवार 24/11
रविवार 26/12
सोमवार 26/12
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed