फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Manana ROB could not be completed on time.

Panipat News: मनाना आरओबी समय पर नहीं हो सका तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The Manana ROB could not be completed on time.
मनाना रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे समालखा-मनाना रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य एक बार फिर अपनी तय समय-सीमा पर पूरा होने में फेल रहा है। पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को 30 जून तक पुल का काम हर हाल में पूरा कर सौंपने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन लापरवाही के चलते यह डेडलाइन भी फेल हो गई। अब निर्माण एजेंसी और ठेकेदार ने जुलाई के अंत तक हर हाल में काम पूरा करने का दावा किया है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, लेकिन समय पर काम पूरा न होने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है।

जीटी रोड से मनाना आरओबी की सच्चाई बेहद चिंताजनक है। करीब साढ़े 12 मीटर चौड़ाई और 800 मीटर लंबाई वाले इस पुल का निर्माण पिछले छह साल से कछुआ गति से चल रहा है। इस पुल को मंजूर करवाने के लिए ग्रामीणों को विधायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े थे। ठेकेदार के अनुसार पुल की धारीवाल (रिटेनिंग वॉल) का काम आखिरी दौर में है। उन्होंने साफ किया कि तकनीकी कारणों से पुल के ऊपर तारकोल बिछाने (सड़क पक्की करने) का काम बरसात का मौसम पूरी तरह बीत जाने के बाद ही शुरू किया जाएगा, ताकि सड़क की गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन


जुलाई में भी काम पूरा नहीं हुआ तो विधायक से करेंगे शिकायत

मनाना निवासी आजाद राठी, मोदी, कुलदीप और कवलजीत ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा न होने से मनाना सहित आसपास के करीब छह गांवों के लोग परेशान हैं। उनका रोजाना का सफर मुश्किल हो रहा है। वे ठेकेदार से बार-बार मिल रही तारीखों से हम परेशान हो चुके हैं। अगर जुलाई के अंत तक काम पूरा नहीं हुआ, तो हम सभी ग्रामीण स्थानीय विधायक से मिलकर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed