{"_id":"6139134c8ebc3e2f7303130b","slug":"the-man-who-robbed-the-bike-mobile-and-cash-by-pelting-stones-was-caught-panipat-news-knl82583164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर मारकर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर मारकर बाइक, मोबाइल और नकदी लूटने वाला दबोचा
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी ब्रह्मदत्त को सीआईए-2 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई बुलेट समेत चोरी की गई तीन अन्य बाइक भी बरामद की गई। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसी मामले में योगेश निवासी डबरपुर और राकेश निवासी सिटावली को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि जून में बिंझौल नहर के पास तीन बदमाशों ने रवि निवासी बिंझौल और उसके मामा के लड़के कृष के सिर पर पत्थर मारकर बुलेट बाइक, दो मोबाइल फोन और 7 हजार रुपये लूट लिए थे। रवि की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में केस दर्ज किया गया था। गत 30 अगस्त को पानीपत-रोहतक बाईपास नहर पुल के पास से योगेश उर्फ सोनू निवासी डबरपुर सोनीपत को पकड़ा था। उसने राकेश उर्फ राका निवासी सिटावली और ब्रह्मदत्त उर्फ ब्रह्म निवासी बुलंदपुर सोनीपत के साथ मिल वारदात करना कबूल किया।
लूटा गया मोबाइल फोन और 1500 रुपये बरामद कर योगेश को जेल भेज दिया गया था। तीन सितंबर को राकेश उर्फ राका को गोहाना मोड़ से पकड़ा गया। उससे सपलेंडर बाइक और एक हजार रुपये बरामद कर जेल भेज दिया गया। अब मुख्य आरोपी ब्रह्मदत्त को देशवाल चौक से पकड़ा है।