फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The main accused of strangling the businessman with a rope arrested

Panipat News: कारोबारी का रस्सी से गला घोंटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
The main accused of strangling the businessman with a rope arrested
पानीपत। झारखंड के चपीकला पलामू निवासी कारोबारी फकरे आलम उर्फ मुन्ना के हत्याकांड के मुख्य आरोपी वधावाराम कॉलोनी निवासी आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। थाना तहसील कैंप पुलिस ने आरोपी को बुधवार देर शाम हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मृतक का मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस ने आरोपी अजय को बृहस्वातिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

तहसील कैंप थाना इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस ने बीती 18 जून को वारदात का पर्दाफास करते हुए आरोपी कबीर अंसारी निवासी चपी खुर्द पंकी पलामू झारंखड, अर्जुन निवासी रसूलपुर, शामली यूपी व अंकित निवासी विकाश नगर को भेसवाल गंदा नाला के पास से फकरे आलम की टाटा नेक्सन कार सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने फकरे आलम के मकान मालिक राजुकुमार उर्फ धोला व अजय निवासी वधावाराम कॉलोनी के साथ मिलकर फकरे आलम की हत्या कर शव हरिद्वार के जंगलो में फेंकने की बात स्वीकारी थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आरोपी राजकुमार उर्फ धोला को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि आरोपी कबीर का मृतक फकरे आलम के साथ पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। आरोपी मकान मालिक राजकुमार उर्फ धोला ने भी फकरे आलम से पैसे लेने थे। आरोपी कबीर ने फकरे आलम की हत्या करने की योजना बनाकर राजकुमार उर्फ धोला को बताया। आरोपी राजकुमार उर्फ धोला ने अपने जानकार अंकित व अजय से कबीर को मिलवाया। योजना अनुसार आरोपी अंकित व अजय ने चार जून की रात फकरे आलम के कमरे पर जाकर रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के दौरान आरोपी कबीर भी कमरे पर मौजूद रहा। हत्या कर तीनों आरोपी रसूलपुर शामली निवासी अपने साथी आरोपी अर्जुन को साथ लेकर फकरे आलम के शव को उसी की कार में डालकर उत्तराखंड हरिद्वार के जंगलों में ले गए और शव को वहीं पर जलाकर वापस आ गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक की कार, घड़ी व वारदात में प्रयुक्त एक अन्य कार बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया था और अजय की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed