Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The maid working in the mansion stole the jewelry

Panipat News: कोठी में काम करने वाली नौकरानी ने चोरी किए जेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The maid working in the mansion stole the jewelry
पानीपत। थाना सेक्टर 13/17 के अंसल सुशांत सिटी की एक कोठी में काम करने वाली एक नौकरानी पर जेवर चोरी करने के आरोप लगे हैं। कोठी के मालिक ने शक होने पर पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सुशांत सिटी निवासी भारत भूषण बुद्धिराजा ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले लक्ष्मी नाम की महिला को घरेलू काम करने के लिए रखा था। इसके बाद से वह लगातार काम कर रही थी। वीरवार को उन्होंने देखा कि घर से एक अंगूठी व अन्य सामान गायब है। इसके बाद लक्ष्मी से जानकारी ली तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर आरोपी महिला लक्ष्मी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13/17 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। चोरी करने की आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed