फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The lover killed the woman by kicking and punching her when she refused to marry him

Panipat News: शादी से मना करने पर प्रेमी ने लात घूंस मार की थी महिला की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
The lover killed the woman by kicking and punching her when she refused to marry him
पानीपत। चौटाला रोड स्थित जोगिंद्र कॉलोनी में महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। उसने शादी से मना करने पर उसकी लात घूसों से पीटकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस की सीआईए-तीन शाखा के सामने आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की वारदात को कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी मां ने उनकी होली पर शादी कराने का भरोसा दिया था। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में महिला की हत्या के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जोगिंद्र कॉलोनी में पुष्पा उर्फ रानी (25) की हत्या कर दी गई थी। उन्हाेंने बताया कि सीआईए-थ्री प्रभारी विजय की टीम को सोमवार देर शाम आरोपी राहुल को सेक्टर 29 में सज्जन चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने की हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे में स्वीकारा। आरोपी ने पुलिस को बताया वह और महिला जोगिंद्र कॉलोनी में एक ही भवन में अलग-अलग किराये पर रहते थे। महिला के साथ उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

महिला व उसकी मां ने उसे होली के बाद शादी करने का आश्वासन दिया था। वह 21 मार्च को महिला के कमरे पर गया और उससे शादी की बातचीत की उसने मना कर दिया। वह उसे मनाने के लिए उस दिन दो-तीन बार कमरे पर गया। वह शाम करीब साढ़े सात बजे फिर महिला के कमरे पर गया। उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। उसने उसके पेट में लात व घूसे मारे। वह महिला जमीन पर गिरते ही बेहोश हो गई। उसने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed