फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The liquor shop was not closed, the colony residents will meet the MLA today

Panipat News: शराब ठेका नहीं हुआ बंद, आज विधायक से मिलेंगे कॉलोनीवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
The liquor shop was not closed, the colony residents will meet the MLA today
पानीपत। आजाद नगर, राजनगर में शराब ठेके का विरोध प्रकरण अभी थमा नहीं है। दो दिन में ठेका स्थानांतरित न होने पर कॉलोनीवासियों में आक्रोश है। वीरवार को कॉलोनी के लोग पार्षदों के नेतृत्व में शहर विधायक प्रमोद विज से मुलाकात करेंगे। पार्षद बबलू का कहना है कि जब तक ठेका नहीं हटेगा वह संघर्ष करते रहें। उधर, इस मामले में शराब ठेकेदार ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वीरवार को अदालत भी इस प्रकरण की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

आजाद नगर में निर्माणाधीन अंडर पास के पास रविवार को शराब का ठेका खोला गया था। जिसका उसी दिन से कॉलोनीवासी विरोध कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने सोमवार को ठेके के बाहर और जिला सचिवालय पर धरना भी दिया था। उस समय अधिकारियों ने ठेके को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की बात कही गई थी। लेकिन, शराब का ठेका उसी स्थान पर खुला रहा। जिसके बाद कॉलोनी के लोगों ठेकेदार को दो दिन का समय दिया था। मंगलवार और बुधवार को ठेका वहीं पर खुलने से अब एक बार फिर कॉलोनीवासियों का आक्रोश बढ़ रहा है। वार्ड 18 के पार्षद बबलू कुमार ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश के बाद भी ठेके को नहीं हटाया गया। यह शराब ठेकेदार और आबकारी अधिकारियों की मनमानी है। उन्होंने बताया कि वीरवार को कॉलोनीवासियों को साथ लेकर शहर विधायक प्रमोद विज से मुलाकात करेंगे। जब तक ठेका नहीं हटाया जाएगा इसका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

----
आज अदालत में होगी सुनवाई
पानीपत।
शराब ठेके को जबरन बंद कराने और सेल्समैन को ठेके के अंदर बंद करने पर शराब ठेकेदार ने मंगलवार को सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। ठेकेदार सुरेश ने उपायुक्त, एसपी, डीईटीसी अधिकारी, थाना मॉडल टाउन प्रभारी व आठ मरला चौकी इंचार्ज को पार्टी बनाया है। उनका कहना है कि राजनीति दबाव में लाइसेंसी ठेके पर हमला किया और जबरन ठेके को बंद कराया गया। ठेकेदार ने याचिका में ठेका बंद होने हुए नुकसान के लिए 10 लाख रुपये हर्जाना और ठेके के वैध संचालन की मांग की है। अदालत ने इस मामले का संज्ञान लिया है। ठेकेदार सुरेश ने बताया कि वीरवार को अदालत में भी इस मामले में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed