फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The kid broke his hand the priest in the temple of drinking water

मंदिर मे पानी पीने गए बच्चे का पुजारी ने हाथ तोड़ा

Fri, 06 Jun 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 06 Jun 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
The kid broke his hand the priest in the temple of drinking water
सनौली के एक मंदिर में पानी पीने गए एक बच्चे के हाथ पर लाठी मारकर पुजारी ने हाथ तोड़ दिया। परिजनों ने बच्चे को निजी अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन


पुजारी की शिकायत पर सनौली पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि सनौली खुर्द गांव में स्थित मंदिर में पांचवीं कक्षा का छात्र नितिन पानी पीने गया तो मंदिर के पुजारी ने गुस्से में यह कहते हुए कि ‘मंदिर में सारा दिन पानी पीने में लगे रहते हो’, झाड़ू में बंधी लाठी से बच्चे के हाथ पर प्रहार कर दिया।


लाठी का वार इतना तेज था कि बच्चे का हाथ टूट गया। दर्द से बच्चा चिलाया तो उसके परिजन मंदिर में पहुंचे और पुजारी से लाठी मारने का कारण पूछा।

पुजारी ने उन्हें कहा कि बच्चा सारा दिन मंदिर में पानी पीने के लिए क्यों आता रहता है। फिलहाल घायल बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सनौली चौकी पुलिस को परिजनों ने पुजारी के खिलाफ मामले की शिकायत दी है। बच्चे के पिता इंद्र सिंह ने बताया कि उसके घर में पीने के पानी व जलघर की सप्लाई नहीं है।
विज्ञापन


वह मंदिर में लगे हैंडपंप से पीने का पानी लाता है। अब पीने के पानी पर भी मंदिर के पुजारी ने बच्चों से मारपीट शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed