फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Joint Director inspected the arrangements of three schools.

Panipat News: संयुक्त निदेशक ने तीन स्कूलों की व्यवस्था जांची

Sun, 14 Jun 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Joint Director inspected the arrangements of three schools.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जितेंद्र जोशी ने शनिवार को जिले के तीन स्कूलों निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ अधिकारियों की बैठक ली शिक्षा विभाग संयुक्त निदेशक जितेंद्र जोशी शनिवार को पानीपत पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा, जीपीएस वार्ड-10,पानीपत और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड, पानीपत का दौरा किया। उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालयों के समग्र इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके उपरांत डायट में जिले के सभी सीआरसी (क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) की बैठक ली। उन्होंने विद्यालयों में शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत या नई इमारतों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने, विद्यालयों की चहारदीवारी की मरम्मत कराने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध कराए डिजिटल बोर्ड का अधिकतम व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर डिप्टी डीईओ सुनीता चहल, डिप्टी डीईओ विजेंद्र नरवाल, डीपीसी मनीष गुप्ता, जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर संदीप रत्तेवाल, सुमित सचदेवा, हरिओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed