फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The industrialist accused his partner of cheating him of Rs 1 crore and threatening to kill him

Panipat News: उद्योगपति ने पार्टनर पर लगाया एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
The industrialist accused his partner of cheating him of Rs 1 crore and threatening to kill him
समालखा। एक उद्योगपति ने अपने ही पार्टनर पर एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर समालखा डीएसपी की जांच के उपरांत आरोपी सूरत सिंह निवासी गांव टेहा, गन्नौर (सोनीपत) के खिलाफ धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

उद्योगपति महावीर प्रसाद जैन निवासी हुडा सोनीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने समालखा के गांव गढ़ी छाजू में पारस जीपर के नाम से एक फैक्ट्री वर्ष 2023 में लगाई थी। जिसमें गन्नौर के गांव टेहा निवासी सूरत सिंह 33 प्रतिशत का हिस्सेदार था। इसमें शर्त थी कि फैक्टरी के पूरे पैसे की लागत उसके द्वारा खर्च की जाएगी। पारस जीपर फैक्टरी के रख रखाव की पूरी जिम्मेदारी सूरत सिंह की रहेगी। इस संबंध में बाकायदा त्यागी स्कूल ड्रेस के नाम पर सूरत सिंह ने एक शपथ पत्र 11 जुलाई 2023 को समझौता हुआ था। जिस पर 11 जुलाई 2023 को ही 50 लाख रुपये नकद इस कारोबार में लगाने के लिए दिए थे। इसकी एवज में लाभ के तौर पर दो लाख रुपये प्रति माह उनको देने की बात तय की थी। उनका आरोप है कि सूरत सिंह ने 11 जुलाई 2023 से आज तक उसे कोई राशि नहीं दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 11 जुलाई 2023 को ही उसके व सूरत सिंह के बीच एक पार्टनरशिप डीड तैयार की। जिसके अनुसार उनकी हिस्सेदारी 67 प्रतिशत व सूरत सिंह की 33 प्रतिशत तय की गई। पारस जीपर फैक्ट्री लगाने में सारा खर्च उन्होंने किया था। सूरत सिंह की ओर से फैक्टरी की देख रेख का काम किया जा रहा था। स्कूल ड्रेस सूरत सिंह के नाम से ही पारस जीपर फर्म से दो ढाई साल से माल भेजा जा रहा था। बैंक स्टेटमेंट व हिसाब मिलाने पर उनकी फर्म के सीए द्वारा इस गबन का पता चला। जिसमें सूरत सिंह ने 59,47,502 रुपये का गबन व धोखाधड़ी की। उन्होंने इस बारे सूरत सिंह से पूछताछ की तो उनको जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सूरत सिंह ने उसके कारोबार को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उसने लगभग 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। सूरत सिंह ने हिसाब मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। उद्योगपति महावीर जैन ने आरोपी सूरत सिंह के साथ हुई पार्टनरशिप डीड, शपथ पत्र व बैंक स्टेटमेंट की काॅपी सहित सभी सबूत पुलिस को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सूरत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
दीपक, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed