फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The industrial city became devotional due to the singing of Shri Ram.

Panipat News: श्रीराम के कीर्तिगान से भक्तिमय हुई औद्योगिक नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
The industrial city became devotional due to the singing of Shri Ram.

विज्ञापन
पानीपत। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के कीर्तिगान से औद्योगिक नगरी राममय हो चुकी है। विभिन्न संगठनों और समितियों की रामलीला के साथ ही दशहरा-दीपावली के उत्सवी रंग भी चटख हो चले हैं। हनुमान स्वरूप व्रत धारण किए हुए हैं। रविवार को कहीं श्रीराम जन्मोत्सव, कहीं दशरथ-श्रवण कुमार प्रसंग तो कहीं ताड़का वध की लीला का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।


सनातन धर्म मॉडल टाउन-

श्री सनातन धर्म मॉडल टाउन की लीला में श्रवण कुमार नाटक और श्रीराम जन्मोत्सव का मंचन किया गया। श्रवण कुमार के जीवन आदर्श ने लोगों को झकझोर दिया। दशरथ का बाण लगते ही श्रवण कुमार कराह उठे और अपने मन की पीड़ा व्यक्त की। उनकी बातें सुनकर दशरथ अपने आंसू नहीं रोक पाए। दशरथ का अभिनय गोपी काठपाल, रावण का शुभ छाबड़ा, श्रवण कुमार का आकाश खुराना, श्रवण के पिता लवकेश महाजन, श्रवण की माता का अभिनय मदन आजाद ने किया। लीला का मंचन रात नौ बजे से आरंभ होता है।
विज्ञापन



द हैदराबादी सनौली रोड-

द हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब सनौली रोड द्वारा रात नौ बजे से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार को श्रीराम का जन्म का मंचन किया गया, जबकि रविवार को श्री हनुमान, श्रीराम समेत चारों भाइयों का ढोल की थाप पर नृत्य, संगीत, पतंग लीला, हास्य, सस्पेंस और ताड़का के नाजो-नखरे से सजी रामलीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्री रामलीला कमेटी देवी मंदिर-
श्री रामलीला कमेटी देवी मंदिर में रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव व ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। रोजाना रामलीला का समय करीबन साढ़े आठ बजे से रहेगा। श्रीराम जन्मोत्सव के साथ पूरा पंडाल गूंज उठा।


भीम गोड़ा मंदिर सनौली रोड-
भीम गोडा मंदिर रामलीला क्लब द्वारा रात आठ बजे से रामलीला का मंचन होगा। यह 10 साल बाद शुरू हो रही है। पहले दिन झंडा रस्म होने के बाद रविवार को श्रवण कुमार प्रसंग और श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य मंचन किया गया।

श्री सायंकाल लैय्या सभा आईबी कॉलेज-
श्री सायंकाल लैय्या सभा द्वारा रोजाना श्रीरामलीला शाम छह बजे से रात आठ बजे तक होती है। शनिवार को श्रीराम बारात का आयोजन किया गया। प्रधान परमवीर ढिंगड़ा एवं महामंत्री युधिष्ठिर शर्मा ने बताया कि रविवार को श्रीराम का माता सीता के साथ विवाह संपन्न कराकर बरात वापस लौटी। श्रीराम के माता सीता संग अयोध्या आगमन पर उत्सव मनाया गया। सोमवार को श्रीराम वन गमन प्रसंग का आयोजन होगा।


न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब तहसील कैंप-
न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब द्वारा रामलीला का मंचन शुक्रवार से शुरू हो चुका है। रोजाना रात आठ बजे से रामलीला का मंचन होगा। रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव एवं ताड़का वध का मंचन किया गया।


जय भारत ड्रामेटिक क्लब अशोक नगर-
जय भारत ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला का शुक्रवार को शुभारंभ हो चुका है। अब रोजाना रात आठ बजे के बाद रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव, ताड़का वध व श्रीराम विवाहोत्सव प्रसंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed