फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The icy winds have reduced the minimum temperature by one degree and the maximum temperature by two degrees.

Panipat News: बर्फीली हवा चलने से न्यूनतम एक और अधिकतम तापमान दो डिग्री घटा

Fri, 09 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 09 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The icy winds have reduced the minimum temperature by one degree and the maximum temperature by two degrees.
ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लेती महिलाएं। संवाद
पानीपत। बर्फीली हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान एक साथ दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक और डिग्री घट गया। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में दिन के समय पांच घंटे निकली धूप भी बेअसर रही। लोग छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने पर सर्दी से बचने के लिए हवा से बचकर धूप सेंकते रहे। धूप में बैठे रहने के बाद भी लोगों को ठिठुरन लगी रही।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह ही बर्फीली हवा करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। हालांकि हवा की गति बुधवार की अपेक्षा करीब आधी कम रही। ऐसे में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया। दोपहर 12 बजे एक साथ धूप निकल आई। लोगों ने अपने घरों की छत व पार्क में हवा से बचाव कर धूप सेंकी।इस स्थिति में लोगों ने ठिठुरन से कुछ राहत मिली। सायं चार बजे फिर से ठंड बढ़ने लगी। करीब छह किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से बर्फीली हवा चलने से लोगों को सर्दी सताने लगी। लोग दैनिक कार्य निपटाकर शाम तक अपने घर पहुंच गए। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्र में भी असर पड़ रहा है। इससे अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना चाहिए।
विज्ञापन

दिन ढलते ही बाजार की रौनक गायब
न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक आने से लोग शाम को समय पर अपने घरों में पहुंचने का प्रयास करते हैं। ऐसे में बाजार में शाम को छह या सात बजे ही ग्राहक कम हो जाते हैं। ऐसे में दुकानदार अपने घर जाना शुरू कर देते हैं। रात आठ या नौ बजे तक अधिकतर दुकानदार अपने घर चले जाते हैं। जबगर्मियों के दिनों में रात दस बजे तक रौनक बनी रहती थी। संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिखा ने बताया कि सर्दी के लिए जूते और कपड़ों की दिन में खरीदारी तेज हैं। सर्दी में लोग शाम के समय जल्दी ही अपने घर जाने के प्रयास में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed