फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The husband who was waiting for the wife who went to the satsang was crushed by the bus, died on the spot, jammed

सत्संग में गई पत्नी का इंतजार कर रहे पति को बस ने कुचला, मौके पर मौत, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
The husband who was waiting for the wife who went to the satsang was crushed by the bus, died on the spot, jammed
पानीपत। असंध रोड स्थित विर्क नगर मोड़ पर पत्नी का इंतजार कर रहे पति को प्राइवेट बस चालक ने कुचल दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बस चालक मौके पर बस छोड़ कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने पत्थर और डंडों से बस के शीशे तोड़ दिए। उसके बाद आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में कच्चा कैंप स्थित दीवान नगर निवासी सागर ने बताया कि चाचा गौरव अरोड़ा (54) निजी स्कूल की वैन चलाते थे। रविवार की सुबह चाची सुनीता विर्क नगर स्थित कृपाल आश्रम में आयोजित सत्संग में गईं थीं। जिनको लेने के लिए वह चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह करीब साढ़े 11 बजे विर्क नगर में गए थे। विर्क नगर मोड़ पर चाचा ने बाइक रोक ली। वह चाची का इंतजार कर रहे थे कि इसी बीच पानीपत की तरफ से तेज रफ्तार में एक बस चालक आया और चाचा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चाचा सड़क पर जा गिरे ,इसी बीच बस का पहिया चाचा के ऊपर से गुजर गया। जिस वजह उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी लोगों में बढ़ता आक्रोश देख आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया था। सवारियां भी उतर कर चली गईं थीं। इसके कुछ देर बाद भीड़ से कुछ लोग डंडे लेकर आए और बस के सभी शीशे तोड़ दिए और बस में आग लगाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed