फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The husband beat up the wife and threw her out of the house for not giving birth to four daughters.

Panipat News: चार बेटी पैदा न होने पर पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
The husband beat up the wife and threw her out of the house for not giving birth to four daughters.
पानीपत। तहसील कैंप थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घर से निकालने का कारण चार बेटी पैदा होना बताया जा रहा है। महिला ने पहले भी दो बार शिकायत दी, लेकिन पंचायती दबाव में समझौता हो गया। महिला ने कहा कि वह मायके में रह सकती है। उसने बताया कि उसकी चारों बेटियां पति के पास है। पति नशे का आदी है, वह बेटियों को बेच न दे, इसलिए उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

नूरवाला की गीता कालोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी करनाल निवासी शंकर के साथ 12 साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद उसकी चार बेटियां हो गई। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, उसे ताने दिए जाने लगे। जबकि चारों बार मायके पक्ष के लोगों ने पति को काफी सामान दिया, जिससे कि पति उन पर दबाव न बनाए। उसे बेटियां पैदा होने पर लगातार प्रताड़नाएं दी जाने लगी। उसे मारपीट कर घर से भी निकाला गया, उसने इस संबंध में करनाल के इंद्री में इसकी शिकायत दी थी, लेकिन पंचायत के दबाव में समझौता हो गया। वह ससुराल गई तो कुछ दिनों के बाद उसके साथ वहीं प्रताड़नाएं शुरू हो गई। 16 सितंबर 2022 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

जेठ पर जाल में फंसाने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि उसके जेठ टोना-टोटका करते हैं। उन्होंने लड़का पैदा होने का टोटका करते हुए कई बार अपने जाल में फंसाने की कोशिश की। वह अपने होश में रही। ससुर पर शराब पीकर अपशब्द बोलने का आरोप भी लगाया। जब वह नौकरी करने लगी तो पति ने उसे मारपीट कर हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में दिखी तो आग लगा देंगे
पीड़िता के अनुसार उसे ससुराल से धक्के मारकर निकाल दिया गया। धमकी दी है कि वह दोबारा ससुराल आई या दिखी तो मिट्टी का तेल डालकर जला देंगे। वह किसी तरह जान बचाकर मायके आ गई। आरोपियों ने चारों बेटियों को उससे छीन लिया।
वर्जन
पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर फुल सिंह, तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed