फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The holy bath and auspicious marriage of Kumbh will start from Makar Sankranti.

Panipat News: मकर संक्रांति से शुरू होगा कुंभ का पवित्र स्नान और शुभ विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The holy bath and auspicious marriage of Kumbh will start from Makar Sankranti.
पानीपत। मकर संक्रांति का पर्व भारतवर्ष में धुमधाम से मनाया जाता है। इसके बाद ही विवाह जैसे शुभ कार्य दोबारा शुरू होते हैं। यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पंद्रहवे दिन ही पड़ता है।
विज्ञापन

इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दिन से सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। इस घटना को काफी शुभ माना जाता है। हिंदू शास्त्रों में उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है।
विज्ञापन

मकर संक्रांति से कुंभ का पवित्र स्नान शुरू हो जाएगा। प्राचीन श्री सिद्ध देवी मंदिर से पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि 10 जनवरी को एकादशी का व्रत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 को विवेकानंद जयंती मनाई जाएगी और 13 जनवरी को पूर्णिमा व्रत कथा की जाएगी। मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आ जाएंगे।
मकर संक्रांति के साथ ही प्रयागराज में कुंभ का पवित्र स्नान और कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर और सन्निहित सरोवर का स्नान भी शुरू हो जाएगा। इस दिन विष्णु भगवान का चिंतन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

हवन और दान का विशेष महत्व
इस दिन हवन करने का और दान का विशेष महत्व माना जाता है। काले तिलों का हवन या दान करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है। धार्मिक पुस्तकों का दान और ब्राह्मणों को भोजन करना का भी विशेष महत्व है। मंगलवार को मकर संक्रांति होने से यह वर्ष सभी के लिए मंगल सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed