फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The heat started troubling with the heat waves, schools closed till class 8th.

Panipat News: लू के थपेड़ों संग सताने लगी गर्मी, आठवीं कक्षा तक स्कूलों की छुट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
The heat started troubling with the heat waves, schools closed till class 8th.
पानीपत। आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली लू के थपेड़ों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 44 डिग्री तापमान में लोगों की चमड़ी तक झुलसने लगी है। इससे लोगों की सेहत पर असर पड़ने लगा है। बुखार और दूसरी मौसमी बीमारियों के मरीज एक साथ बढ़ गए है। वहीं बिजली कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने बढ़ते तापमान में बिजली सुचारु रखने के लिए पूरा अमला अलर्ट मोड में ला दिया है। साथ ही पावर हाउस में ट्रांसफार्मरों के रख रखाव को लेकर अतिरिक्त प्रबंध कर दिए हैं। उपायुक्त ने गर्मी को देखते हुए आठवीं कक्षा तक की छुट्टी घोषित कर दी हैं। शिक्षा विभाग को आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूल संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह ही चमकती धूप ने लोगों को पसीने ला दिए। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। दोपहर के समय लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन

उन्होंने दिन में बाहर निकलने में परहेज रखा। शाम के समय भी अपेक्षाकृत देरी से लोग घरों से बाहर निकलें। गर्मी के चलते पार्कों में भी लोगों की संख्या कम हो गई हैं। लोग अपने घरों में ही दुबके रहते हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान इतना की बना रहेगा। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 29 तक पहुंच सकता है। ऐसे में रात के समय भी गर्मी और उमस बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कूलर और एसी की मांग नहीं हो रही पूरी
रेलवे रोड स्थित मयूर इलेक्ट्रानिक्स के संचालक अनिल ने बताया कि गर्मी में कूलर की मांग बढ़ गई है। कंपनी ने भी चार से पांच प्रतिशत रेट बढ़ा दिए हैं। ऑर्डर देने के चार से पांच दिन बाद माल मिल रहा है। थार कूलर के बड़े मॉडल नहीं मिल पा रहे हैं। फर्राटा, होम कूलर और मिनी कूलर की भी बिक्री है। लोहे की बजाय फाइबर का कूलर पसंद कर रहे हैं। लोहे के कूलर में 50 लीटर का टैंक होता था। अब टैंक की कैपेसिटी दोगुना तक बढ़ाई गई है। शाम को एक बार पानी भरने के बाद पूरी रात चलता है। एयर कंडीशनर के रेट भी बढ़ा दिए गए हैं। इनकी भी मांग बढ़ गई है।


वर्जन
गर्म हवाओं के चलते जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में तुरंत प्रभाव से आगामी 24 मई तक नर्सरी से आठवीं कक्षा तक छुट्टियों के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षा विभाग को भी इसके निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed