फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The grill of the highway was damaged due to the overturning of a tractor-trolley, causing a jam

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हाईवे की ग्रिल क्षतिग्रस्त, लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The grill of the highway was damaged due to the overturning of a tractor-trolley, causing a jam
पानीपत। जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। बीच सड़क पर ट्राली पलटने से पीछे से आ रहा एक ट्रक भी ट्राली से टकरा गया। इससे हादसे के कारण जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राली को हाइवे से हटवाया। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे वाहन चालकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। बताया जा रहा है कि स्क्रैप से लदी ओवर लोड ट्रैक्टर-ट्राली खादी आश्रम के सामने जीटी रोड हाइवे पर पलट गई। ट्राली का पूरा सामान भी सड़क पर बिखर गया। वहीं पीछे से आ रहा एक ट्रक भी ट्राली से भीड़ गया। हादसे से हाइवे के बीच लगी ग्रिल भी टूट गई। हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेक्टर-ट्राली को हटवाया। उधर, हाईवे पर हुए हादसे के बाद जाम की स्थित बन गई। वाहन चालक जाम में फंस गए।
विज्ञापन

दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। इसके बाद यातायात पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और वाहनों को निकलवाना शुरू किया। करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। औद्योगिक थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि ट्रेक्टर-ट्राली को हाईवे से हटवा दिया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed