फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Great Khali arrived to invite the launch of the Sports Academy

मतलौडा:स्पोर्ट्स अकेडमी के शुभारंभ का निमंत्रण देने पहुंचे द ग्रेट खली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The Great Khali arrived to invite the launch of the Sports Academy
मतलौडा। अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली शनिवार को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रतिनिधि डॉ. नवीन नैन भालसी के कार्यालय पर स्पोर्ट्स एकेडमी के शुभारंभ का निमंत्रण देने पहुंचे। इस दौरान वहां उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर खली ने बताया कि निलोखेड़ी के पास सीडब्ल्यूई स्पोर्ट्स एकेडमी और द ग्रेट खली ढाबे का शुभारंभ कर रहे हैं, जिसका निमंत्रण देने के लिए मित्र नवीन नैन भालसी के पास आए हैं। उन्होंने बताया कि अब हरियाणा एवं आसपास के युवाओं को रेसलर बनने और अभ्यास के लिए दूसरे प्रांत और विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि खली युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। युवाओं का मागदर्शन करने के लिए एकेडमी शुरू की है। इस दौरान स्काइलार्क ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र (जॉनी) देशवाल, चेयरमैन नगर पालिका निसिंग रोमी सिगंला, व्यापारी नवनीत गोयल, प्रधान महासचिव पानीपत विजय दुहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed