फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The government will give ownership rights of up to 500 yards to the people who have been occupying the land for 20 years

Panipat News: 20 साल पुरानी जगह पर काबिज लोगों को सरकार देगी 500 गज तक का मालिकाना हक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
The government will give ownership rights of up to 500 yards to the people who have been occupying the land for 20 years
पानीपत। ग्रामीण क्षेत्र में जो व्यक्ति पिछले 20 वर्ष से ऐसी जमीन का वारिस है। जिसका उसे अब तक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। उसे सरकार ने मालिकाना हक देने का फैसला लिया है। इसमें उस व्यक्ति को सरकार के दिशा निर्देश और शर्तों पर खरा उतरना होगा। तभी वह मालिकाना हक का पात्र माना जाएगा।
विज्ञापन


जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने बुधवार को बापौली, सनौली खंड व समालखा उपमंडल के अंतर्गत गांव के सरपंचों और पंचों को सरकार की इस योजना के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने इस बारे में ग्राम पंचायत और पंचों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति ही दावा कर सकता है। जिसके पास 20 वर्ष से काबिज रहने का पुख्ता सबूत हो। इसमें उसके पास बिजली बिल पानी कनेक्शन व अन्य कोई मजबूत दस्तावेज होना चाहिए जो यह साबित करता हो कि उक्त व्यक्ति 20 साल से इस जगह पर काबिज है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने इस दौरान गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सरपंचों और पंचों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पर फॉगिंग की आवश्यकता है। समय पर वहां पर फागिंग कराई जाए। इस मौके पर विभिन्न गांव के सरपंच और पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed