{"_id":"688be2bf0848a35ac3016234","slug":"the-glory-of-lord-shiva-was-praised-through-hymns-panipat-news-c-244-1-pnp1007-141213-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भजनों से किया भगवान शिव की महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भजनों से किया भगवान शिव की महिमा का गुणगान
Fri, 01 Aug 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। श्री मां गंगे सावन जोत समिति के तृतीय सावन जोत महोत्सव के प्रथम दिन परंपरा अनुसार विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा वृंदा एंक्लेव सेक्टर-13 के मुख्य द्वार से फतेहपुरी चौक व मुख्य बाजारों से होते हुए श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर तहसील कैंप में संपन्न हुई। कार्यक्रम उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में पूरा शहर भजनो से गूंज उठा।
शोभा यात्रा की अध्यक्षता महंत लोकेश दास महाराज ऋषिकेश वालों ने की। पावन सानिध्य स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल वाले, महंत वेद प्रकाश महाराज, प्रेम मंदिर से कांता देवी महाराज व ब्रह्म ऋषि श्रीनाथ महाराज का रहा।
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज के सुपुत्र राहुल विज, मेयर कोमल सैनी, गजेंद्र सलूजा, नवीन भाटिया, पूर्व मेयर अवनीत कौर, बुल्ले शाह, विजय जैन, संजय अग्रवाल, मुकेश टूटेजा, सुभाष बठला, रमेश माटा को अभिनंदन प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी, महासचिव विपिन चावला ने बताया कि शोभा यात्रा में उत्तर प्रदेश के शामली व मेरठ से झांकियां बुलाई गई। गुरुग्राम से प्रसिद्ध बालाजी बैंड की टीम बुलाई गई है। झांकियों में विशेष रूप से हनुमान जी का विशाल स्वरूप देखने को मिला। सावन जोत, आदि योगी, देश भक्ति, मां भगवती, मां गंगा व राधा जी की झांकी उल्लेखनीय रूप से देखी गई।
मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि मुख्य आकर्षण का केंद्र अघोरी झांकी रही जिसमें शिव स्तुति और शिव महिमा से भरे भजनों पर अघोरी नृत्य किया गया। साउथ इंडियन नामक विशाल डीजे और दो हनुमान स्वरूपों में धीरज वर्मा व गौरव मल्होत्रा भी शोभा यात्रा का आकर्षण बने रहे। इस अवसर पर यश माटा, भीम सचदेवा, सतकरतार आनंद, सुरेश कामरा, राजकुमार पाहवा, ललित मिड्ढा, हरीश काठपाल, सुनील थम्मन, विपिन बजाज, हरीश अरोड़ा, कमल नयन वर्मा, प्रेम मल्होत्रा व गौरव तनेजा आदि उपस्थित रहे।