फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The girl was beaten up before being raped in Panipat

Panipat: दुष्कर्म से पहले बच्ची को पीटा गया था, नहीं पकड़े गए आरोपी, अब तक 200 से अधिक से पूछताछ

Thu, 27 Oct 2022 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2022 03:24 AM IST
सार

डॉग स्क्वॉयड की टीम घटनास्थल से फैक्टरी तक जाते ही रुक गई थी। पुलिस अब उस फैक्टरी की भी तलाशी ले रही है। बच्ची के साथ वारदात महज 20 मीटर के दायरे में हुई।

विज्ञापन
The girl was beaten up before being raped in Panipat
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पानीपत शहर में दिवाली के दिन पटाखे खरीदने गई बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की जघन्य अपराध से शहर गुस्से में है। सात साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीआईए की टीमें अब तक यहां 200 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। यहां स्थित फैक्टरियों की भी जांच की जा रही है। जिस प्लॉट पर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई वहीं पर एक फैक्टरी बंद पड़ी है।

विज्ञापन


डॉग स्क्वॉयड की टीम घटनास्थल से फैक्टरी तक जाते ही रुक गई थी। पुलिस अब उस फैक्टरी की भी तलाशी ले रही है। बच्ची के साथ वारदात महज 20 मीटर के दायरे में हुई। बच्ची के मकान से दुकान महज 20 मीटर दूर है। इसी के बीच बच्ची को अगवा किया गया था। बच्ची दुकान तक पहुंच ही नहीं पाई थी।
विज्ञापन


पुलिस अब ये भी जांच रही है कि वारदात के वक्त कौन व्यक्ति कहां था। अब कौन व्यक्ति कॉलोनी में नहीं है। विभिन्न पहलुओं से सीआईए की टीमें जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग भी लगे हैं। पुलिस जल्द आरोपी तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर निवासी व्यक्ति का परिवार पिछले पांच माह से शहर के लेबर क्वार्टर में रहता है। सात साल की बेटी अपनी दादी के पास पैतृक गांव में ही रहती थी। दिवाली का त्योहार साथ में मनाने के लिए दादी व पोती को शनिवार को पानीपत में बुला लिया गया था। बच्ची दिवाली की रात को घर के बाहर पटाखे चला रही थी। बच्ची रात लगभग साढ़े आठ बजे घर के बाहर पटाखे चला रही थी।

पटाखे खत्म होने पर वो पास ही दुकान पर पटाखे खरीदने चली गई थी। इसके बाद वो लापता हो गई। जब साढ़े नौ बजे तक वो घर नहीं लौटी तो माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। सुबह शव अर्धनग्न अवस्था में घर के पास ही एक प्लाट में मिला था। बच्ची की हत्या उसकी पैंट से गला घोंटकर की गई थी।

गुप्तचर विभाग की टीमें भी सक्रिय
एसपी शशांक कुमार सावन ने सीआईए की टीमों को जल्द आरोपी का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने आरोपी के बारे में बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है। एसपी टीमों ने हर घंटे की रिपोर्ट ले रहे हैं। गुप्तचर विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं।

बच्ची के गले में चोट के थे निशान
बच्ची के गले पर चोट के निशान थे। आशंका इस बात की है कि बच्ची ने दरिंदे से बचने के लिए शोर मचाने का प्रयास भी किया था। बच्ची के साथ दरिंदे ने मारपीट की और दुष्कर्म करने के बाद उसी की पैंट से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी।


आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास, पूछताछ जारी- राजपाल
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। लोगों से अब भी पूछताछ जारी है। मामले की प्रगति रिपोर्ट क्या है वो आरोपी के कितना करीब पहुंचे हैं ये सार्वजनिक नहीं कर सकते। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास है। - राजपाल सिंह, प्रभारी सीआईए वन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed