{"_id":"692dfc2739a658555606dfaa","slug":"the-girl-died-after-drowning-in-a-tub-of-water-panipat-news-c-244-1-pnp1006-148054-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानी के टब में डूबने से बच्ची की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानी के टब में डूबने से बच्ची की गई जान
Tue, 02 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। थाना इसराना क्षेत्र के नौल्था गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आई छह साल की बच्ची विधि की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची का शव शौचालय में टब में मिलने से खलबली मच गई।
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। बच्ची कैसे डूबी अभी इसकी जांच की जा रही है।
इसराना थाना प्रभारी ने बताया कि नौल्था गांव में सोमवार को अमन नाम के युवक की शादी थी। सोनीपत के रामनगर निवासी संदीप का परिवार भी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। उनके साथ छह साल की विधि भी आई थी। सोमवार की शाम को बच्ची का शव घर के शौचालय में रखे पानी के टब में मिला। शौचालय का दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि नौल्था गांव में शादी समारोह में सोनीपत का परिवार आया था। तभी यह हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।