फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The functioning of the emergency ward will be captured in CCTV cameras.

Panipat News: इमरजेंसी वार्ड की कार्यप्रणाली होगी सीसीटीवी कैमरों में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
The functioning of the emergency ward will be captured in CCTV cameras.
पानीपत। अब जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की पूरी कार्यप्रणाली सीसीटीवी कैमरों में कैद होगी। डॉक्टर के एमएलआर व एमएलसी काटने से लेकर इलाज तक की पूरी रिकॉर्डिंग होगी। डॉक्टर अपने केबिन में बैठकर मेडिकल कराने के लिए आने वाले लोगों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल बनवाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने के मामले सामने आ रहे थे। इसके अलावा लगातार शिकायतें मिल रही कि इमरजेंसी वार्ड में निजी अस्पतालों के दलाल भी घूमते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए इमरजेंसी वार्ड अंदर तीन व इमरजेंसी वार्ड के बाहर तीन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इमरजेंसी वार्ड की इंचार्ज डॉ. सुखदीप कौर ने इसकी डिमांड भेजी थी। जिसको स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा अब पूरा जिला नागरिक अस्पताल सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। जिला सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल प्रशासन को अस्पताल के प्रसूति वार्ड के बाहर, इमरजेंसी वार्ड, एसएनसीयू वार्ड के बाहर, सामान्य वार्ड, बर्न वार्ड, ऑपरेशन थियेटर के बाहर व इमरजेंसी के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन अब सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एजेंसियों को चिह्नित कर रहा है। फिलहाल अस्पताल में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब नए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के जरिए अस्पताल चोरी, लोगों से ठगी व अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर नजर रखी जाएगी। सभी सीसीटीवी कैमरों को भूतल स्थित कमरा नंबर 16 से ऑपरेट किया जाएगा।
विज्ञापन






वर्जन-

जिला नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। फिलहाल अस्पताल में 30 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब नए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के जरिए अस्पताल चोरी, लोगों से ठगी व अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर नजर रखी जाएगी। सिविल सर्जन ने भी इसके लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed