फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The friend was killed by attacking him 12 times with a heavy weapon

वजनी हथियार से 12 बार हमला कर की गई थी दोस्त की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The friend was killed by attacking him 12 times with a heavy weapon
पानीपत। गांजबड़ में किराए पर रहने वाले पिंकू पाठक की हत्या वजनी हथियार से 12 बार हमला कर की गई थी। उसके सिर और चेहरे पर चोट के 12 निशान मिले हैं। उसकी हत्या का आरोपी दोस्त गोलू पाठक फरार है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। सदर थाने की पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। सीआईए की टीमें भी इस मामले में शामिल होकर जल्द आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर पिंकू पाठक का परिवार सोमवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचा। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांजबड़ में मृतक के कमरे में ही रहने वाले एक अन्य दोस्त बिहार के औरंगाबाद जिले के गांव बरियांवा निवासी आकाश कुमार प्रजापति ने छह नवंबर को पुलिस को दी शिकायत बताया था कि वह बड़ौली स्थित पेप्सी वेयर हाउस में काम करता है। उसके साथ झारखंड के पलामू जिले के पतरेंगा गांव निवासी दोस्त पिंकू पाठक (21) और इसी जिले के ही गांव पिथौरा निवासी गोलू पाठक भी रहता था। मृतक पिंकू एक फैक्टरी में करता था और आरोपी गोलू पेप्सी वेयरहाउस में उसके साथ काम करता था। वह रात साढ़े 11 बजे ड्यूटी से कमरे पर लौटा तो खून से लथपथ पिंकू का शव मिला था। शव के पास खून से सनी शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं। आकाश का कहना था कि 15 दिन पहले हुए झगड़े में गोलू ने पिंकू को मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

वर्जन :
आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी जारी : एसएचओ
परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामनिवास, एसएचओ सदर थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed