फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fourth main accused of gang rape and robbery of women committed suicide by consuming poison.

Panipat News: महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट के चौथे मुख्य आरोपी ने जहर खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
The fourth main accused of gang rape and robbery of women committed suicide by consuming poison.
पानीपत। मतलौडा के डेरे पर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के चौथे आरोपी ज्योति का शव मुजफ्फरनगर जिले के हिलवाड़ी गांव में एक खेत से बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में आरोपी के जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। इससे पहले आरोपी शनिवार को पुलिस की बड़का गांव में छापामारी के दौरान वह मौके से फरार हो गया था, जबकि सरगना राजू और उसके साथी नरेंद्र को पुलिस ने काबू कर लिया था। इस दौरान सरगना ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर धरे गए आरोपी नरेंद्र को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मतलौडा थानाक्षेत्र में 20 सितंबर की रात डेरे में घुसकर तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, लूट और एक महिला की हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अजीत सिंह शेखावत ने 21 टीमों का गठन किया था। जांच और छापामारी के दौरान सीआईए थ्री को तीन अक्तूबर को पहली कामयाबी मिली थी। टीम ने दिवाना गांव के समीप लूटपाट व दरिंदगी में शामिल जयभगवान, नवीन और सोनू को गिरफ्तार किया था, जबकि वारदात का सरगना राजीव उर्फ राजू, नरेंद्र और ज्योति फरार चल रहे थे। सीआईए ने तीनों के फोटो पूरे मुजफ्फरनगर में चस्पा कराए थे। शनिवार को मुजफ्फरनगर के बड़का गांव में लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया था। तीनों मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इस दौरान आरोपी ज्योति लोगों से छूटकर भाग गया था, जबकि पुलिस को देखकर सरगना राजू ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था और नरेंद्र को सीआईए-3 टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने राजू को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस टीम फरार आरोपी ज्योति की तलाश में जुटी थी। इस दौरान रविवार को दिन में पुलिस को ज्योति (27) का शव हिलवाड़ी गांव के जंगल में विजयपाल के खेत में पड़ा होने की सूचना मिली। शव के पास खाली बोतल और एक सफेद चादर मिली। फिलहाल उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। वहीं कुछ लोगों ने उसकी हत्या करने की भी बात कही है।
विज्ञापन



हिलवाड़ी गांव के लोगों ने सूचना दी थी कि विजयपाल के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। मंडी पुलिस चौकी मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त पानीपत में सामूहिक दुराचार व लूटपाट के आरोपी ज्योति निवासी हिलवाड़ी के रूप में की। ज्योति गैंग के सरगना राजू के साथ कोतवाली क्षेत्र में ट्यूबवेलों में तार चोरी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- देवेश सिंह, इंस्पेक्टर बड़ौत

अब तक आरोपी ज्योति के परिजन नहीं आए हैं। उनसे शिनाख्त कराई जाएगी। पूर्व में धरे गए आरोपी जयभगवान को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उससे कट्टा बरामद किया गया था। वहीं नरेंद्र को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। सरगना राजीव का मेरठ में इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद उसे पानीपत लाया जाएगा।

- अंकित कुमार, प्रभारी सीआईए -3, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed