फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The fog is clearing and temperatures are rising; the wheat crop still needs some cold.

Panipat News: कोहरा छटने और तापमान बढ़ने लगा, गेहूं की फसल को अभी ठंड की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
The fog is clearing and temperatures are rising; the wheat crop still needs some cold.
पानीपत। हवा के तेज होने पर सोमवार को कोहरा छटने लगा और मौसम साफ होने पर धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़ गया जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी कई दिन मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इन सबके बीच गेहूं की फसल को अभी ठंड की जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बारिश के बार कोहरे ने फिर से दस्तक दी थी। सोमवार को कोहरा अपेक्षाकृत कम हुआ। कोहरा छटने के साथ तापमान भी बढ़ा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिन में हवा कम होने से गर्मी महसूस की गई। महराना के शमशेर ने बताया कि इस साल पिछले साल की अपेक्षा फरवरी में ही तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी होने लगी है। उन्होंने फरवरी समाप्त होने से पहले ही गर्म कपड़ों का सहारा लेना बंद कर दिया है। गेहूं के दानों और सरसों की फली को अच्छे से विकसित होने के लिए अभी करीब 20 से 25 दिन और ठंड की आवश्यकता है। अभी फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए सुबह के समय हल्की से मध्यम ठंड की जरूरत है। एक साथ इतना तापमान बढ़ने से फसलों का विकास प्रभावित हो सकता है। इससे उत्पादन कम होगा। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है इससे तापमान भी बढ़ेगा। इस सप्ताह रविवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
सोमवार 27/13
मंगलवार 27/13
बुधवार 27/14
वीरवार 28/13
शुक्रवार 29/14
शनिवार 30/16
रविवार 30/16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed