{"_id":"6891519390bbbb60370f8118","slug":"the-flag-hoisting-society-performed-jalabhishek-with-51-liters-of-ganga-water-panipat-news-c-244-1-pnp1007-141437-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ध्वजारोहण सोसायटी ने 51 लीटर गंगाजल से किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ध्वजारोहण सोसायटी ने 51 लीटर गंगाजल से किया जलाभिषेक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सावन माह के आखिरी सोमवार को सेठी चौक स्थित श्री संत द्वारा हरि मंदिर में 51 लीटर गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसायटी की ओर से जलाभिषेक कर 108 बेलपत्र भगवान शिव को अर्पण किए।
संस्था के संस्थापक बलविंद्र सिंह ने कहा कि पूरे सावन माह में भक्तों की ओर से भगवान शिव का पूजन किया गया लेकिन सावन माह के अंतिम सोमवार की भगवान शिव की पूजा विशेष है। क्योंकि इसके बाद अगले वर्ष ही यह अवसर प्राप्त होगा। भगवान शिव थोड़ी सी आराधना से प्रसन्न होकर ही अक्षय फल प्रदान करते हैं। पूर्व सावन माह में भक्तों ने संस्था के सहयोग से भगवान शिव का रूद्राभिषेक करना सीखा। जिससे कई भक्तों ने अपने घर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना प्रारंभ कर दिया है। इस अवसर पर नरेश पपरेजा, राजेश राणा, शिवांशु, शिवेन नागपाल, खरैती लाल, मनीष कुमार, सुषमा पपरेजा उपस्थित रहे।