फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The first provisional merit list for admission to graduate class will be released on 25th

Panipat News: स्नातक कक्षा में दाखिले की पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 25 को होगी जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
The first provisional merit list for admission to graduate class will be released on 25th
पानीपत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 25 जून को निकाली जाएगी। पहले यह 18 जून को निकाली जानी थी। इसके साथ 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिले के 14 कॉलेजों में 14 हजार से अधिक अभ्यर्थी अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

शहर के सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज आर्य पीजी कॉलेज, एसडी कॉलेज और आईबी पीजी कॉलेज में आवेदन अधिक आए हैं। आर्य पीजी कॉलेज में 2540 पर करीब 3600, एसडी पीजी कॉलेज में 1950 सीटों पर करीब 3400 अभ्यर्थी और आईबी पीजी कॉलेज में 1540 सीटों के लिए करीब 2800 ने पंजीकरण कराया है। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-18 में 840 सीटों पर करीब 1800 ने पंजीकरण कराया है। राजबीर और दीपक ने बताया कि उनको बीबीए में दाखिला लेना है। वे शुरुआती दिनों में ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं। अब दाखिला लेने के लिए मेधा सूची का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह रहेगा शेड्यूल

युवाओं ने मंगलवार को अपने आवेदन की त्रुटियों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। यह 22 जून तक किया जा सकेगा। निदेशालय 25 जून को पहली प्रोविजनल और 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसके अंतर्गतम 27 से 30 जून तक फीस जमा करा सकेंगे। दूसरे दौर की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट दो जुलाई को जारी की जाएगी। इसमें चार से सात जुलाई तक फीस जमा करा सकेंगे। इसके बाद सीट बचने पर ही तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

स्नातक कक्षाओं में युवाओं अब अपनी त्रुटि ठीक करा सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट जारी होते ही फीस जमा करना शुरू किया जाएगा। कॉलेज में 2540 सीटों पर करीब 3600 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कॉलेज में युवाओं को बेहतर सुविधा दी जा रही है।


- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज।

कोट्स

काॅलेज में 1950 सीटों पर 3400 आवेदन हो चुके हैं। अब विद्यार्थियों को शेड्यूल के अनुसार मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे। कॉलेज में इस बार पिछले साल से अधिक आवेदन आए हैं।

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed