फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The federation will celebrate the 300th birth centenary of Rajmata Ahilya Bai Holkar.

Panipat News: राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी मनाएगा महासंघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
The federation will celebrate the 300th birth centenary of Rajmata Ahilya Bai Holkar.
समालखा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हरियाणा की प्रांत स्तरीय बैठक पट्टीकल्याण स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में आयोजित की गई। इसमें शैक्षिक महासंघ के दिनों क्षेत्रों स्कूली शिक्षा, महाविद्यालय शिक्षा और विश्वविद्यालय शिक्षा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष मनाने समेत दो प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा दो प्रस्ताव पास किए गए। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के दो कार्यक्रम राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म शताब्दी वर्ष को तीनों क्षेत्रों में शिक्षक, शिक्षार्थी और समाज के लोगों के साथ मिलकर मनाने का फैसला लिया गया। इसके साथ राजमाता अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर समाज में मातृ शक्ति को आगे बढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में एक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। जिसमें स्कूल और कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर संगठन का परिचय, संगठन की गतिविधियां, साहित्य प्रदान करने की सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के केंद्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महामंत्री डॉ. गीता भट्ट, अखिल भारतीय शैक्षिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश जांगिड़ का मार्गदर्शन मिला। प्रथम सत्र में संगठन की पिछली बैठक की कार्रवाई बताई। बिंदुवार जानकारी में गुरु वंदन कार्यक्रम, लोकमत परिष्कार, एक पेड़ मां के नाम अभियान, संगोष्ठी आयोजन व सदस्यता अभियान के बारे में बताया गया। दूसरे सत्र में शिक्षकों की समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। यहां इनका निराकरण करने और अन्य कई विषय पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
रामबीर को स्कूली शिक्षा का अध्यक्ष बनाया
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हरियाणा महाविद्यालय शिक्षा के महामंत्री डॉ. सतीश कुमार सैनी ने बताया कि इसके उपरांत स्कूली शिक्षा की प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें रामबीर को स्कूली शिक्षा का अध्यक्ष और शंकर चौधरी को महामंत्री बनाया। इनके अलावा स्कूली शिक्षा के संगठन में 10 अन्य कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हरियाणा की बैठक में 90 सदस्य शामिल हुए। इनमें 16 जिलों से स्कूल, 10 जिलों से महाविद्यालय शिक्षा और पांच जिलों से विश्वविद्यालय शिक्षा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed