{"_id":"67c8afb16015c3dad80e734e","slug":"the-farmers-organization-staged-a-symbolic-sit-in-outside-the-sdm-office-panipat-news-c-244-1-pnp1006-133194-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया किसान संगठन ने सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसडीएम कार्यालय के बाहर दिया किसान संगठन ने सांकेतिक धरना
विज्ञापन
इसराना। किसान संगठनों ने बुधवार को किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर एसडीएम कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया। इसमें एमएसपी गारंटी कानून जल्द लागू कर जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन समाप्त कराया जाए।
किसान नेता शमशेर पूनिया व मनोज जागलान ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून व अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर 13 फरवरी को किसान आंदोलन-2 शुरू किया।
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 26 नवंबर को खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन शुरू किया। इसके 100वें दिन पूरे होने पर बुधवार को देशभर में किसानों ने एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया। किसान नेताओं ने कहा कि एक तरफ तो सरकार यह कह रही है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के लंबे अनशन की वजह से उनकी गिरती सेहत के कारण सरकार चिंतित है और उन्हें अपना अनशन समाप्त करने के लिए बार-बार उनसे आग्रह कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ सरकार वार्ता के लिए लंबी-लंबी तारीख देकर अपने द्वारा लिखित में किए वादों को पूरा करने से मुकर रही है। अगर सरकार वास्तव में डल्लेवाल की सेहत और एक साल से ज्यादा समय से बॉर्डर पर कठिन हालातों में डटे हुए किसानों की परेशानियों को लेकर चिंतित है तो उन्हें वार्ता के लिए लंबी-लंबी तारीख देने की बजाय जल्द किसानों की मांगों को पूरा करने की घोषणा करें। इस मौके पर सत्यनारायण कुंडू, प्रदीप जागलान, कृष्ण नौल्था, जोगेंद्र जग्गी, जयवीर भी उपस्थित रहे।