फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The farmer who stood on the movement for 7 months will not be afraid and will not back down: Deependra

टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसानों को समर्थन देने पहुंचे सांसद दीपेंद्र, कहा संसद में जोर शोर से उठाएंगे मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The farmer who stood on the movement for 7 months will not be afraid and will not back down: Deependra
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को पानीपत टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों की बीच पहुंचे और उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वे आगामी सत्र में संसद में एक बार फिर किसानों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे और पहले की तरह देश की सबसे बड़ी पंचायत में किसानों की आवाज गूंजेगी। उन्होंने किसानों की सात महीने की तपस्या बेकार नहीं जाएगी, सरकार को किसानों की मांगें माननी ही पड़ेगी। उन्होंने आंदोलन के दौरान कुर्बानी देने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार की रणनीति है कि किसानों को इतना परेशान कर दो कि वे दुखी होकर धरनास्थल से लौट जाएं, लेकिन, ये सरकार की गलतफहमी है। किसान जहां डटा है वहीं डटा रहेगा, पीछे बिल्कुल नहीं हटेगा।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि वो किसान आंदोलन की गंभीरता को समझे और किसान संगठनों से बिना शर्त तुरंत बातचीत शुरू कर समाधान निकाले। उन्हें इस बात की भी पीड़ा है कि सरकार अन्नदाता की कुर्बानियों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार किसानों को डराने की बजाय मनाने की कोशिश करे। सरकार ये गलतफहमी अपने मन से निकाल दे कि वो किसानों की मांगें भी नहीं मानेगी और किसानों को डराने में भी सफल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed